फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   God is the ultimate truth: Shastri

परमात्मा ही परम सत्य : शास्त्री

Wed, 07 Feb 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
God is the ultimate truth: Shastri
भागवत कथा सुनाते शिशुपाल शास्त्री। संवाद
रायपुर बुजुर्ग में भागवत कथा का चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में प्राथमिक स्कूल के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक शिशुपाल शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कथावाचक ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है।
कहा कि प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता। इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता।
विज्ञापन

इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। कथावाचक ने कहा कि वास्तविकता में श्रीकृष्ण केवल ग्वाल-बालों के सखा भर नहीं थे, बल्कि उन्हें दीक्षित करने वाले जगद्गुरु भी थे। श्रीकृष्ण ने उनकी आत्मा का जागरण किया और फिर आत्मिक स्तर पर स्थित रहकर सुंदर जीवन जीने का अनूठा पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दरियाव सिंह, रवि शंकर, सुभाष चंद्र, सत्यपाल सिंह, नीरज कुमार, गुड्डू, रमन पाल, राकेश कुमार, मंयक बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed