{"_id":"6838b3a0feaffa1a6a0a4c3a","slug":"girls-will-be-skilled-in-financial-and-digital-skills-badaun-news-c-123-1-bdn1009-140246-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वित्तीय और डिजिटल कुशलता में दक्ष होंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वित्तीय और डिजिटल कुशलता में दक्ष होंगी छात्राएं
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत 2218 छात्राएं अब वित्तीय साक्षरता व डिजिटल कुशलता में दक्ष होंगी। इसके लिए छात्राओं को ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
वित्तीय साक्षरता व डिजिटल कुशलता के लिए यूनिसेफ की ओर से ऑनलाइन कोर्स तैयार किया गया है। वित्तीय साक्षरता के तहत 12 अध्याय व डिजिटल कुशलता के लिए 8 अध्याय का प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाएगा। यह कोर्स यूनिसेफ के युवा केंद्रित प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय लेनदेन, बचत करने, ऋण लेने, निवेश करने के अतिरिक्त बचत के लिए अच्छे प्रबंधन कौशल का विकास, वित्तीय अनियमिताओं की जानकारी आदि से अवगत कराया जाएगा।
डाइट के लिए बढ़ाई धनराशि
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की डाइट के लिए भी अब विभाग ने धनराशि बढ़ा दी है। अब तक एक छात्रा को प्रतिदिन की डाइट के लिए 60 रुपये मिलते थे। उसे बढ़ाकर अब 66 रुपए कर दिया गया है। इस बजट को लेकर प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जनपद के 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक 1651 व 9 से 12 तक 566 छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग चिंतित है। बीएसए ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए विभाग ने डाइट का पैसा बढ़ाया है।