फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls decorated Rangoli, Alina came first in the race

Budaun News: बालिकाओं ने सजाई रंगोली, दौड़ में अलीना अव्वल

Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Girls decorated Rangoli, Alina came first in the race
उझानी में बालिकाओं संग रंगोली देखते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- कॉलेज प्रबंधन
उझानी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर बालिकाओं की मैराथन दौड़ में नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अलीना ने प्रथम स्थान पाया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर मैराथन दौड़ सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने दौड़ में शामिल होकर दमखम दिखाया। अशर्फी देवी कॉलेज की छात्रा अलीना ने प्रथम स्थान पाया। कोहिनूर ने द्वितीय और रागिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर बालिकाओं ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली भी सजाई। बालिकाओं की मौजूदगी में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने रंगोली देखी और दौड़ की विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बालिकाओं को महारानी अहिल्याबाई होल्कर जीवनगाथा भी सुनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव तोमर, नीरू सिंह, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, संदीप सक्सेना समेत दोनों कॉलेज और शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed