फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl students were made DM and SSP in Budaun

Budaun News: एक दिन की डीएम बनीं पल्लवी, सहज बी ने एसएसपी बनकर सुनीं जनता की समस्याएं

Mon, 07 Oct 2024 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 03:25 PM IST
सार

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को दो मेधावी छात्राओं ने जिले की कमान संभाली। छात्रा पल्लवी शर्मा को एक दिन के लिए डीएम बनाया गया। वहीं सहज बी ने पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। 

विज्ञापन
Girl students were made DM and SSP in Budaun
डीएम निधि श्रीवास्तव के पास बैठीं छात्रा पल्लवी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरमीडिएट 2024 में उत्तर प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में शामिल पल्लवी शर्मा को एक दिन के लिए बदायूं जिले का डीएम बनाया गया। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं को भी सुना। वहीं 11वीं की छात्रा सहज बी को एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।  

विज्ञापन


पल्लवी शर्मा उझानी के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उझानी के मिल कंपाउंड में रहने वाले शैलेंद्र कुमार की बेटी पल्लवी हाईस्कूल में कालेज की टॉपर थीं। जिले की टॉप टेन विद्यार्थियों में उनका चौथा स्थान था। इंटरमीडिएट में उन्होंने 500 में 480 अंक पाए थे। प्रदेश की टॉप 10 सूची में जगह बनाई गई थी। 

विज्ञापन

Girl students were made DM and SSP in Budaun
सहज बी को बनाया गया एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

फरियादियों की समस्याओं को सुना 
मिशन शक्ति कार्यक्रम का तहत सोमवार को पल्लवी को एक दिन का सांकेतिक डीएम बनाया गया। उन्होंने डीएम निधि श्रीवास्तव के साथ उनके कक्ष में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा नकबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सहज बी को एक दिन का एसएसपी बनाया गया। 

छात्रा ने एसएसपी कार्यालय में एसपी कक्ष में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। एसएसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वावलंबी व निडर बनाने के उद्देश्य से छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed