फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl student tried to commit suicide by consuming poison in Budaun

'मां की बेइज्जती नहीं देख सकती': यह लिख आठवीं की छात्रा ने खाया जहर, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 25 May 2023 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 May 2023 04:43 PM IST
सार

बदायूं में एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा की मां ने सहेली के प्रेमी संग भागने के मामले में पुलिस पर पूछताछ के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
girl student tried to commit suicide by consuming poison in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस बारे में जानकारी देने वाली छात्रा और उसकी मां से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के पूछताछ के तरीके से आहत होकर छात्रा ने जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चार दिन पहले शहर के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने शबाब खान नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी बीच आठवीं में पढ़ने वाली उसकी सहेली ने परिजनों को सूचना दी कि उसने छात्रा को आरोपी के साथ कछला गंगा घाट के पास देखा था। 

विज्ञापन

मां ने लगाया बेटी के उत्पीड़न का आरोप 

इसी बात पर पुलिस उसके घर पहुंच गई और पूछताछ के लिए सदर कोतवाली की सरकारी गंज चौकी पर ले आई। छात्रा के साथ उसकी मां भी थी। मां का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर छात्रा का उत्पीड़न किया गया, जिस वजह से उसने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। छात्रा की मां ने पुलिस पर तमाम आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खाने से पहले लिखा पत्र

छात्रा ने जहर खाने से पहले एक पत्र भी लिखा था, जिसमें आत्मघाती उठाने का जिम्मेदार घर से भागी छात्रा और उसके परिवार वालों का बताया। पत्र में लिखा है कि उसने तो सहेली के भले के लिए उसे परिवार वालों को उसके बारे में बताया था लेकिन उसे नहीं पता था कि उसके बाद वे लोग उसकी मां की ही बेइज्जती करेंगे। लिखा है कि मैं अपनी मां की बेइज्जती नहीं देख सकती, इसलिए जान दे रही हूं।

सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि पुलिस फरार छात्रा की बरामदगी के लिए कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। छात्रा के साथ उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed