फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl's body found on the noose, Pradhan's husband accused of murder

फंदे पर मिला युवती का शव, प्रधान के पति पर हत्या का आरोप

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found on the noose, Pradhan's husband accused of murder
जरीफनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में रविवार देर शाम एक युवती का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। युवती के परिवारवालों ने प्रधान के पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कुंवरपुर चांदन निवासी नन्ही 20 पुत्री रामलाल का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ गांव पहुंच गए। तब तक परिवारवालों ने उसके शव को फंदे से उतार लिया था। रामलाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने उनके घर में घुसकर युवती की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे पर लटका दिया। इधर थाना पुलिस युवती की मौत को आत्महत्या बता रही है। पुलिस ने मौके से रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक दिन पहले रामलाल और प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इसमें प्रधान की सास धर्मवती को गंभीर चोट आई थी। जिस पर उन्होंने रामलाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। धर्मवती जिला अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन युवती ने आत्महत्या क्यों की। अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरविवार शाम दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसमें दूसरे पक्ष की महिला को चोट आई थी। इससे मारपीट में एफआईआर दर्ज की गई थी। युवती ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका पता नहीं चला है। प्रधान के पति पर आरोप है, जांच में जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
अलापुर में बाइक टकराईं, महिला की मौत
अलापुर (बदायूं)। रविवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का बेटा घायल हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी नाजिरा बेगम 50 पत्नी एजाज अहमद रविवार शाम अपने बेटे अफरोज के साथ बाइक पर दवा लेने बदायूं जा रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक कंचनपुर के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से अचानक आई बाइक से टकरा गई। इस हादसे में नाजिरा बेगम और उनका बेटा अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देखकर मौके पर तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस पहुंचने के बाद हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने नाजिरा बेगम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed