{"_id":"65e47482a83f6eab9b0b4def","slug":"girl-pretended-to-be-married-and-misdeed-her-for-four-years-in-budaun-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शादी का नाटक कर चार साल तक किया युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शादी का नाटक कर चार साल तक किया युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 03 Mar 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:31 PM IST
सार
बदायूं में एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। धर्मस्थल पर ले जाकर युवती से शादी करने का नाटक किया। इसके बाद चार साल तक आबरू लूटा रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने युवती को धर्मस्थल पर ले जाकर शादी का नाटक किया। इसके बाद चार साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा, लेकिन आरोपी बतौर पत्नी उसे अपने घर नहीं ले गया। इस पर पीड़ित ने बिसौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव निजाममुद्दीनपुर शाह निवासी प्रेमपाल मौर्य से उसकी मुलाकात हुई थी। उनको एक-दूसरे से प्यार हो गया। प्रेमपाल ने उस पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने बिना शादी के संबंध बनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसपर प्रेमपाल उसे एक धार्मिक स्थल में ले गया और वहां उसके साथ शादी का नाटक किया। इसके बार प्रेमपाल चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 20 फरवरी को वह उसके घर आया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपनी शादी तय होना बताकर चला गया। इस पर पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन