{"_id":"65700e3e699e6b7451033695","slug":"girl-gang-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badaun: शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badaun: शादी का झांसा देकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 06 Dec 2023 11:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:31 AM IST
सार
सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही एक युवती से शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही एक युवती से शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मूलरूप से उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का कहना है कि वह वर्ष 2019 से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ही उसावां थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर रुखाड़ा वमनपुरा निवासी प्रमोद कुमार भी रहता है। प्रमोद ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। शादी के लिए कहने पर नौकरी लगने तक रुकने की बात कहकर टाल देता था।
विज्ञापन
इस बीच दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना होने लगा था। आरोप है कि प्रमोद का भाई सुधीर और बहनोई पप्पू युवती पर बुरी नजर रखता था। 26 जुलाई 2023 को युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो प्रमोद ने 29 जुलाई को कोर्ट मैरिज कर लेने की बात कही। इसके बाद प्रमोद गायब हो गया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। छह अगस्त को प्रमोद का भाई पप्पू और सुधीर कमरे पर आए। दोनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन