फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl expressed fear of her life to her family after love marriage in budaun

Budaun: मेरे घरवाले दे रहे धमकी...पुलिस कर रही परेशान, कर लूंगी आत्महत्या; युवती ने जारी किया वीडियो

Tue, 26 Mar 2024 10:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

बदायूं में दूसरे समुदाय से प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने घरवालों से जान का खतरा जताया है। उसका आरोप है कि घरवाले उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस भी उसे परेशान कर रही है। अगर उसे परेशान करना बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी। 

विज्ञापन
girl expressed fear of her life to her family after love marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइन इलाके में दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने वाली युवती ने एक्स हैंडल पर वीडियो वायरल कर सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि उसके परिवार वाले लगातार उसे तलाश कर रहे हैं। वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पुलिस मदद करने के स्थान पर उनका उत्पीड़न कर रही है। अगर उन्हें परेशान किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी।

विज्ञापन


नवादा क्षेत्र की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली है। युवक कैफे चलाता है। बताते हैं कि 10 दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए और हाईकोर्ट में जाकर पेश हो गए। इधर युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी थी। तब से पुलिस लगातार युवक को तलाश कर रही है। शनिवार को पुलिस युवक के बहनोई को ले आई और उनके घर में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


मंदिर में रचाई शादी 
इसको लेकर युवती ने एक्स हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया। उसने बताया कि उन्होंने एक मंदिर में जाकर शादी कर ली है। वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। युवती ने पुलिस को अपनी शादी के वीडियो और शादी का प्रमाण पत्र भी भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा है कि इसमें युवक और उसके परिवार वालों की कोई गलती नहीं है। वह खुद उसके साथ आई थी और शादी की। वह 21 साल की हो चुकी है। पुलिस उसकी मदद करे और उसको सुरक्षा मुहैया कराए। इस संबंध में उसने जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बहनोई और चचेरे भाई को छोड़ा
इस मामले में सिविल लाइन्स पुलिस युवक के बहनोई और उसके चचेरे भाई को थाने ले आई थी। उन्हें शनिवार रात खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर रखा गया। रविवार दोपहर उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed