{"_id":"68b751c6048d4a12000e78b0","slug":"girl-dies-due-to-electric-current-in-pole-badaun-news-c-123-1-akb1003-146260-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंभे में उतरे करंट से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंभे में उतरे करंट से बच्ची की मौत
विज्ञापन
बिजली के पोल पर उतरे करंट की चपेट में आने से बालिका मृत्यु हो गई। संवाद
सहसवान। खेलने के दौरान बिजली के खंभे में करंट उतरने से बच्ची की मौत हो गई। बालिका अपने नाना के घर आई हुई थी। मासूम की मौत से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अवधेश कुमार की ढ़ाई वर्षीय पुत्री उन्नति पिछले तीन चार दिन से अपने नाना राजाराम के घर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में आई हुई थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां लगे बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट उतर था। खंभा छूते ही बच्ची को करंट का झटका लगा। उसे देख ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र में फोन करके सप्लाई बंद कराई। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि करंट लगने से बालिका की माैके हो गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।