{"_id":"675804b8e37e6015ad07000b","slug":"girl-accused-the-quack-of-sexually-exploiting-her-in-budaun-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झोलाछाप ने नशीली दवाई खिलाई, बेहोश होने पर... युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झोलाछाप ने नशीली दवाई खिलाई, बेहोश होने पर... युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Tue, 10 Dec 2024 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:47 PM IST
सार
बदायूं में एक युवती ने झोलाछाप और उसके भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गैर समुदाय के युवक ने नशीली दवाई खिला दी। आरोप है कि युवती के बेहोश होने पर डॉक्टर अपने भाइयों के साथ उसे कार में डालकर बरेली ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती तीन दिसंबर की शाम मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर में एक झोलाछाप के यहां दवाई लेने के लिए गई थी। आरोप है कि गैर समुदाय के झोलाछाप ने उसे दवाई दी तो सिर में तेज दर्द होने के चलते वहीं पर दवाई खा ली। दवाई खाते ही युवती बेसुध हो गई।
विज्ञापन
UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
इसके बाद झोलाछाप अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती को कार में डालकर बरेली ले गया। जहां उसके साथ सभी ने दुष्कर्म किया। बिनावर थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि आरोपी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पहले से ही जेल में है। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।