{"_id":"68d05bf3dbcf6116210c6cf7","slug":"ghaziabad-resident-prisoner-dies-in-district-jail-before-bailghaziabad-resident-prisoner-dies-in-district-jail-before-bail-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147475-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमानत से पहले गाजियाबाद निवासी बंदी की जिला जेल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमानत से पहले गाजियाबाद निवासी बंदी की जिला जेल में मौत
विज्ञापन
मृतक- नदीम- फाइल फोटो
बदायूं। जमानत से पहले जिला जेल में बंद गाजियाबाद निवासी नदीम की शनिवार देर रात मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सहसवान कोतवाली व कस्बा के मोहल्ला नसरुल्लागंज के रहने वाले रफीक ने अपनी बेटी सिम्मो की शादी 14 मार्च 2021 को गाजियाबाद जिले के थाना लोनी पट्टी के मोहल्ला हाजी गोरी पट्टी निवासी 32 वर्षीय नदीम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद पत्नी से अनबन होने लगी। पत्नी सिम्मो अपने मायके सहसवान आ गई और अपनी ससुराल वालों से पांच लाख रुपये नगद और शादी में दिया हुआ दहेज वापस मांगने लगी। ससुराल वाले सिम्मो को वापस बुलाते रहे, मगर वह नहीं गई।
पत्नी ने दहेज एक्ट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति नदीम, सास सरताज, ससुर नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की तारीख पर नदीम और उसके मां-बाप बदायूं में कोर्ट में आने लगे। बीमारी के चलते नदीम पांच तारीखों पर कोर्ट में नहीं आया। इसलिए कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन
नदीम 18 अगस्त को कोर्ट पहुंचा तो सहसवान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 20 अगस्त को उसे जेल भेज दिया। बीमारी के चलते शनिवार की रात उसकी हालत गंभीर हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार होने पर जेल प्रशासन उसे शाम के जेल में ले गया।
देर रात जिला कारागार में नदीम ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को दी गई। जेलर रंणजय सिंह ने बताया कि उसकी हालत खराब हाेने पर उसका इलाज कराया लेकिन उसकी मौत हो गई।