{"_id":"1726ff339c940ac5f73866f80c2104eb","slug":"getting-down-to-three-hours-a-week-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से तीन घंटे तक लेट हो रही पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से तीन घंटे तक लेट हो रही पैसेंजर
Bisuli
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-बरेली पैसेंजर लगातार दो-तीन घंटे तक लेट हो रही है। यात्री परेशान हैं। अंधेरे में स्टेशन पर देर रात तक बैठना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सायं सवा पांच बजे बरेली से दिल्ली के लिए एक पैसेंजर चलती है। यह पैसेंजर पिछले एक सप्ताह से तीन घंटे लेट चल रही है। रेलवे सूत्रों की मानें तो इसी समय कई एक्प्रेस गाड़ियां बरेली जंक्शन पर आती हैं। रेलवे ट्रैक खाली रखने के लिए बरेली-दिल्ली पैसेंजर को रोके रखा जाता है। चूंकि रामगंगा क्रॉसिंग पर ही दिल्ली और लखनऊ जाने की लाइनें मिलती हैं। इसलिए भी इस पैसेंजर रोके रखा जाता है। पूरी तहसील क्षेत्र से दिल्ली जाने के लिए यही एकमात्र सुलभ साधन है।
विज्ञापन
इस गाड़ी पर करेंगी, दबतोरी, पुरवाखेड़ा, आसफपुर और सिसरका रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन कम से कम पांच सौ से ज्यादा यात्री बैठते हैं। इन स्टेशनों पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं, सो रात में दस बजे तक इन यात्रियों को प्लेटफ ार्म पर ही बैठे रहना होता है। करेंगी और पुरवाखेड़ा स्टेशन पर तो बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन