फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Get out of your house today and break the record of 1984 in voting.

Budaun News: आज घर से निकलिए और मतदान में 1984 का रिकॉर्ड तोड़िए

Tue, 07 May 2024 05:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Get out of your house today and break the record of 1984 in voting.
हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।
बदायूं। बेशक मंगलवार को लोकसभा सीट के उम्मीदवार कसौटी पर होंगे, लेकिन इम्तिहान तो आपका भी होगा। जी हां, इस दिन देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए बदायूं वाले अपना प्रतिनिधि चुनने वाले हैं। बदायूं संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने 1984 में 62.03 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाया था। संभव है इसमें आपका भी वोट रहा हो, लेकिन जिले के लोग जागरूकता की उस ऊंचाई तक उसके बाद हुए किसी लोकसभा चुनाव में नहीं पहुंचे। परीक्षा यही होगी कि अबकी बार मतदान का नया रिकार्ड गढ़ दें। यह मुश्किल भी नहीं है, बस घर से निकलें। धर्मगुरुओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसके लिए अपील की है। तो आइए, मतदान केंद्र सजधजकर के साथ आपका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आजादी के बाद 17 बार चुनाव हुए और अब 18वीं लोकसभा के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान होना है। उम्मीदवारों को मतदाताओं की कसौटी पर खरा उतरकर संसद का सफर तय करना है। मतदाता के लिए भी इम्तिहान का अवसर सामने है। पसंदीदा उम्मीदवार को संसद भेजने के साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मत की आहुति देने का मौका है।
विज्ञापन

आहुति जितनी अधिक संख्या में मतदाता देंगे, लोकतंत्र उतना ही और ज्यादा मजबूत हो सकेगा। अगर आप गर्मी के प्रभाव से बचकर मतदान करना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह का वक्त ठीक रहेेगा। निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक समय तय किया है, लेकिन शाम छह बजे से पहले अगर कोई व्यक्ति मतदान के लिए कतार में खड़ा हो गया है तो तब तक मतदान का समय खत्म नहीं होगा जब तक उसका मत पड़ न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब कितने प्रतिशत हुआ मतदान
1952- 36.95
1957- 51.13
1962- 55.22
1967- 60.70
1971- 50.17
1977- 57.64
1980- 49.86
1984- 62.03
1989- 57.02
1991- 53.23
1996- 48.78
1998- 57.60
1999- 55.04
2004- 55.41
2009- 52.45
2014- 58.09
2019- 57.17



पी-04
मैंने दो रविवार से प्रार्थना सभा के बाद ईसाई समाज के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार को सुबह सबको फोन करूंगा और यही कहूंगा कि हर व्यक्ति अपना मत डाले ताकि लोकतंत्र और ताकतवर बने। मतदान प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है। - ईपी सिंह, पादरी, सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, इंदिरा चौक बदायूं


कोट-पी-05
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को लगाया है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। मैं तो यही कहूंगा कि सुबह पहले मतदान करें फिर कोई और काम करें क्योंकि हर पांच साल में सिर्फ यही एक दिन है, जब हम अपनी लोकतांत्रिक ताकत का अहसास कराते हैं। -गुरुदीप सिंह, सचिव गुरुद्वारा प्रबंधक, कमेटी

फोटो नंबर-32

मतदान से ही मतदाता की ताकत दिखती है। मैं तो यही कहूंगा कि अगर आप देश भक्ति की बात करते हैं तो मतदान से मत चूकिए। अगले पांच साल की सरकार आपके मतदान से ही तय होती है। इसलिए सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर जाएं और अपनी देश भक्ति दिखाएं। - संतशरण महाराज, धर्म गुरु

फोटो नंबर 35

मुल्क की तरक्की के लिए मतदान करना आवश्यक है। मैं यही कहा कि आप खुद तो मतदान करें ही, अपने परिवार और समाज में जो भी परिचित हैं उन्हें भी प्रेरित करें। अधिक मतदान करने से ही देश मजबूत होगा। आइए, सब काम छोड़कर वोट डालने चलें। - सैय्यद वाकिफ अली, मुस्लिम धर्म गुरु


फोटो नंबर-37
डीएम बोले- मतदान का रिकार्ड बनाएं, बदायूं को आगे बढ़ाएं
आइए और आगे बढ़कर रिकार्ड मतदान कीजिए। मैं तो यही कहूंगा कि मतदान का रिकार्ड बनाएं और देश तथा प्रदेश में बदायूं का सम्मान बढ़ाएं। मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों में आपने जो उत्साह दिखाया है उससे तो यही लगता है कि आप सब घर से निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे और अबकी बार रिकार्ड मतदान करेंगे। - मनोज कुमार डीएम


फोटो -36
एसएसपी बोले- माहौल है भयमुक्त, आप कीजिए मतदान
माहौल भयमुक्त माहौल है। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। कहीं किसी को कोई दिक्कत नहीं आएगी। अब आपकी जिम्मेदारी है कि घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। मतदान करेंगे। अगर कहीं मतदान करने में दिक्कत आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे पुलिस बल मौके पर पहुंच सके। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

फोटो नंबर 48



देश का सबसे बड़ा चुनावी उत्सव है। सबको जम्हूरियत की बेहतरी के लिए मतदान में भागीदारी करनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें क्योंकि यह आपका अधिकार है और जिम्मेदारी भी। -हज़रत मुन्तख़ब मियां सकलैनी, सरपरस्त हज़रत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया








फोटो-49



एक महीने से स्वीप कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया है। अब लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अपना दायित्व निभाएं। मतदान केंद्र तक जाएं और अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें। डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed