फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gbiai outsiders in Also include names

गभियाई में बाहरी लोगों के नामों को भी किया शामिल

Thu, 20 Aug 2015 07:03 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 20 Aug 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्लाक जगत के गांव गभियाई की मतदाता सूची में बड़ी तादाद में गड़बड़ी करने का आरोप बीएलओ पर लगाया गया है। इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए स्थानीय मतदाताओं ने इस बीएलओ को हटाए जाने की मांग भी की है।
गांव के सुआलीन खां समेत तमाम ग्रामीणों ने इस संबंध में मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति में बताया गया है कि प्रधान और बीएलओ की मिलीभगत से वोटरलिस्ट में भारी गड़बड़ी की गई है। स्थानीय वोटरों के बड़ी संख्या में नाम काट दिए गए हैं और बाहरी लोगों के बड़ी तादाद में नाम जोड़ दिए गए हैं। इससे गांव के वोटरों का लोकतांत्रिक अधिकार छीना गया है। इससे गांव में बीएलओ के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बीएलओ को उनके गांव से हटाकर किसी दूसरे बीएलओ को लगाया जाए और बाहरी लोगों के नाम वोटरलिस्ट से हटाकर उन सभी मतदाताओं के नाम जोड़े जाएं जो प्रधान और बीएलओ की मिलीभगत से वोटरलिस्ट से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि वोटरलिस्ट के पुनरीक्षण के बाद 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियों का समय निर्धारित किया गया था। गभियाई के शिकायत कर्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय से अपनी आपत्ति दाखिल करा दी गई है। अधिकारियों को उनकी आपत्ति शामिल कर कार्यवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बीएलओ जमा करें वोटरलिस्ट और आपत्तियां
आसफपुर। बीडीओ सुभाष नेमा ने ब्लाक ब्लाक क्षेत्र के सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि दावे और आपत्तियां लेने का समय पूरा हो गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ 21 अगस्त को हर हालत में वोटरलिस्ट और आई हुए दावे और आपत्तियों समेत सभी पत्राजात ब्लाक मुख्यालय पर जमा कर दें। ऐसा न करने पर बीएलओ ही जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed