{"_id":"57fcf2f74f1c1b2b7a28ed44","slug":"gaytri-family-organaized-havan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने ग्राम देवता के मठ पर कराया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने ग्राम देवता के मठ पर कराया हवन
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री परिवार के तत्वावधान में 20 अक्तूवर से शुरू होने वाले 24 कुंडीय महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मंगलवार को बोंदरी गांव में हवन-पूजन कराया। हवन के दौरान मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित की गईं।
बोंदरी गांव के ग्राम देवता मठ पर हवन-पूजन सुबह में शुरू हुआ। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से नत्थूलाल शर्मा ने मंत्रोच्चार कर पूजन कराया। हवन में ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों ने भी आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने ग्रामीणों को बमनौसी में 20 अक्तूवर से होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का न्योता भी दिया।
हवन-पूजन के दौरान मुख्य यजमान ओमशंकर सिंह और अजय ने महिला-पुरुषों को धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता का महत्व भी समझाया। देव कन्याओं का पूजन भी किया गया। दया शर्मा और कल्पना मिश्रा ने प्रज्ञा भजन सुनाकर भक्ति संगीत से लोगों को सराबोर कर दिया। इस मौके पर नेतराम पाली, प्रेमसिंह, रामसरन, आदेश, पवन, रामादेवी, शैलेश यादव, विमला देवी, सुनील, संजीव शर्मा, अशोक, रोहित और हिमांशु आदि मौजूद थे।