फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gas cylinder exploded due to strong explosion, house damaged

तेज धमाके साथ फटा गैस सिलिंडर, मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का सामान जला

Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder exploded due to strong explosion, house damaged
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव भवन नगला में रविवार दोपहर तेज धमाके के साथ एक गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग लगने से सारा घरेलू सामान जल गया। मकान के ऊपर पड़ीं सीमेंट की चादरें टूटकर बिखर गईं। दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि परिवार के लोग भाग खड़े हुए। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। उस वक्त थाना क्षेत्र के गांव भवन नगला निवासी शौकीन की छोटी बहन फूलनश्री गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। तभी अचानक सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। इससे फूलनश्री शोर मचाते हुए घर के बाहर भागी। शोरशराबा सुनकर शौकीन मौके पर पहुंच गया। उसने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सिलिंडर से और तेजी में गैस निकलना शुरू हो गई। इससे शौकीन डर गया और वह परिवार के लोगों को लेकर घर से दूर चला गया। इसके कुछ देर बाद ही गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए।
विज्ञापन

इस हादसे में मकान के ऊपर पड़ी सीमेंट की चादरें टूटकर बिखर गईं। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। शौकीन ने बताया कि मकान पर लेंटर डलवाने के लिए अपने बहनोई से 60 हजार रुपये लाया था। रुपयों के साथ 60 किलो मेंथा का तेल, पत्नी के जेवर और घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े आदि जल गए। हादसे में उसने करीब सात लाख रुपये का नुकसान बताया है। इसकी सूचना पर एसओ महेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। हलका लेखपाल अमित कुमार को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन नगला गांव में सिलिंडर फटने की सूचना मिली है। इस पर लेखपाल को गांव भेजा गया है। क्षति की आंकलन रिपोर्ट के आधार पर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। - राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed