फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Garlic fell flat, vegetable prices fell

Budaun News: लहसुन गिरा औंधे मुंह, सब्जियों की कीमतें घटीं

Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Garlic fell flat, vegetable prices fell
कमलेश।
स्थानीय सब्जियों की आवक बढ़ने से सब्जियों की कीमतों में सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मौसम के बदलाव का असर सब्जियों पर भी दिखने लगा है। सर्दियों में जहां लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। वहीं कोहरे की वजह से सब्जी फसलों पर भी इसका असर पड़ा था। जिससे सब्जियों महंगी हो गई थी, लेकिन कुछेक सब्जियों को छोड़ दे तो अधिकांश सब्जियों के दाम कम हुए हैं। 400 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन 240 रुपये किलो बिकने लगा है।
जिले में पिछले 15 दिनों से मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट आने वाली है। इस समय मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ है। जिसकी वजह से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। साथ ही सब्जी फसल भी बेहतर हो रही है। इसका फायदा किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी दिख रहा है। पिछले 15 दिनों पहले तक
विज्ञापन

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। हालांकि अब उनके दाम में कमी आने लगी है। दुकानदार रिंकू ने बताया कि कुछ समय पहले तक लहसुन 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वह अब 240 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। इसके अलावा अदरक 160 से 120 रुपये, परमल 240 से 160, आचार मिर्च 60 से 40 रुपये प्रति किलो हो गई है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हरा चने की बढ़ रही मांग
फोटो-29
-अभी तक लोगों को सूखे चने खाने को मिलते हैं। जिसको भिगोकर बनाते हैं, लेकिन अब मंडी में लोगाें को हरा चना उपलब्ध है। जिसकी काफी मांग है। दुकानदार रिंकू ने बताया कि हरा चना 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। काफी लोग रोजाना इसको खरीदकर ले जाते हैं।
---------
सब्जी पहले अब
बैगन 60 30
शिमला 80 40
पालक 40 20
तोराई 80 60
टिंडा 80 80
आचार वाली मिर्च 60 40
आलू 10 10
प्याज 30 20
टमाटर 30 20
परमल 240 160
अदरक 160 120
लहसुन 400 240
--------------
नींबू पर बढ़े दाम
-अभी तक नीबू हर दुकानों पर आसानी से देखा जा सकता था। होटलों, ढाबों, दुकानों पर सालाद के साथ नींबू के बड़े फीस दिए जा रह थे। लेकिन पिछले कुछ समय से नींबू के रेट में इजाफा होने लगा है। 15 दिन पहले नींबू 100 रुपये प्रति किलो था। अब बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गया है। वीनस की फली और कटहल 60 से 80 रुपये प्रति किलो हो गया है।
--------
फोटो-26
-पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सब्जियों के दाम भी बीच-बीच में काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आम लोगों की पहुंच से सब्जियां दूर हो जाती है। लेकिन अब कुछ सब्जियों के दाम कम हुए हैं। जो राहत देने वाली बात है।

-रेखा, गृहणी
---------
फोटो-25
-सर्दियों के सीजन में लहसुन, अदरक आदि के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए थे। साथ ही सब्जियाें के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब कीमत में गिरावट आने से गृहणियों को कुछ राहत मिल सकेंगी।
-कमलेश, गृहणी

कमलेश।

कमलेश।

कमलेश।

कमलेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed