{"_id":"66e4d0c537a6871c6e0edfb4","slug":"ganpati-bappa-morya-come-early-next-year-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125813-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ
Sat, 14 Sep 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर से लेकर कछला गंगा घाट तक गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं के साथ गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते निकले लोगों की जुबां पर गणपति बप्पा मोरया...अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंज रहे थे। विसर्जन यात्रा के चलते कछला मार्ग पर दोपहर के बाद शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 21 वें विशाल गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। सर्वप्रथम भोला धाम में यज्ञ हवन के बाद विसर्जन यात्रा भोलाधाम से शुरू होकर मुख्य बाजार होती हुई लालपुल पहुंची। शहर में सराफा बाजार, लालपुल, कबूलपुरा, पुराना बाजार, टिकटगंज, मीराजी की चौकी, चौबे मोहल्ला, नेकपुर आदि की गणेश प्रतिमाएं यात्रा में शामिल रही। शोभा यात्रा में श्रीगणेश सेवा मंडल के वीरेंद्र वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, सुनील गुप्ता, राहुल राठौर, सुनील वार्ष्णेय, केशव नाथ वैश्य, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, सीमा राठौर, इंदू सक्सेना आदि मौजूद रही।