फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster on 15 including hookah bar accused and smugglers in budaun

Budaun News: अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नकली नोटों के तस्करों समेत 15 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 02 Jun 2023 04:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Gangster on 15 including hookah bar accused and smugglers in budaun
budaun police - फोटो : सोशल मीडिया
बदायूं जिले की पुलिस ने नकली नोटों के तस्करों और हुक्का बार के आरोपियों समेत 15 पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इनमें दो अपराधियों पर थाना सिविल लाइंस, दो पर शहर कोतवाली, तीन पर सहसवान, कादरचौक और उसहैत पुलिस ने चार-चार अपराधियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई के मुताबिक कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन निवासी महेंद्र पुत्र अतिराज और छविराम पुत्र ओमपाल नकली नोटों की तस्करी करते पकड़े गए थे। इनमें महेंद्र गैंग का सरगना है। उन्होंने नकली नोटों की तस्करी करते हुए धन अर्जित किया है। इससे दोनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर के मुताबिक, हुक्काबार के संचालक अरबाज उर्फ बॉबी और उसका पिता असगर उर्फ भूरे नशीले पदार्थों के तस्कर हैं। वह हुक्का बार में नशीले पदार्थ लाकर सप्लाई करते थे। गैंग का लीडर अरबाज है। उसके गैंग के सदस्य पहले पकड़े गए थे। बाद में अरबाज और उसका पिता असगर पकड़ा गया था। यह समाज के लिए खतरे से खाली नहीं है। इससे दोनों पिता पुत्र पर गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थानों की पुलिस ने भी की कार्रवाई 

उसहैत इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह सिरोही ने ग्राम भंद्रा निवासी हिस्ट्रीशीटर फरियाद, मसूदपुरा निवासी आरिफ उर्फ कालिया, तारिख और कस्बा निवासी मुस्लिम के खिलाफ गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं कादरचौक एसओ वेदपाल सिंह ने कादरबाड़ी निवासी फजल हुसैन, गुड्डू उर्फ आमिर, अनिक अहमद और अजारुद्दीन के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज कराया है। यह सभी आरोपी पशु तस्करी, गोवध आदि में नामजद हैं।

सहसवान कोतवाली पुलिस ने तीन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह के मुताबिक, ग्राम घूरनपुर निवासी मुन्नी पुत्र बुनियाद उर्फ बिंदु चौधरी, कौसर पुत्र इस्माइल और खालिद पुत्र जाहिद पठान कई वर्षों से समाज विरोधी कार्यों में लिप्त हैं। यह गैंग बनाकर गोवंशीय पशुओं की हत्या करके उनका मांस बेचते आए हैं। उनके इस कार्य से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की पूरी संभावना है। इससे तीनों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed