फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga flowing 41 cm above the danger mark

Budaun News: खतरे के निशान से 41 सेमी ऊपर बह रही गंगा

Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga flowing 41 cm above the danger mark
बदायूं। गंगा और राम गंगा में इस सीजन का सबसे अधिक पानी आ गया है। गंगा का जलस्तर लगातार खतरे का निशान ऊपर चल रहा है। शनिवार को गंगा का पानी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बहा। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। शनिवार को नरौरा से 3,05,041 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर रविवार को दिखेगा। इससे सहसवान क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब होगी। शुक्रवार को नरौरा से 1,72,128 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके अलावा बिजनौर डैम से 1,42,652 क्यूसेक और हरिद्वार डैम से 88,776 क्यूसेक छोड़ा गया है। वहीं, रामगंगा में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को रामगंगा का जलस्तर 160.16 मीटर था जो बढ़कर शनिवार को 160.73 मीटर हो गया है। शुक्रवार को रामगंगा ने अपना असर बाढ़ के रूप में दातागंज क्षेत्र में दिखा दिया था लेकिन यह बढ़ा हुआ जलस्तर आगे और ज्यादा समस्या पैदा करेगा।
विज्ञापन

--------

गंगा में छोड़ा गया पानी

डैम का नाम शुक्रवार शनिवार
नरौरा 1,72,128 3,05,041
बिजनौर 2,39,513 1,42,652
हरिद्वार 1,75,110 88,776

------------
जलस्तर
नदी शुक्रवार शनिवार
गंगा 162.63 162.85
रामगंगा 160.16 160.73
----------

गंगा में खतरे का निशान 162.44 मीटर
रामगंगा में खतरे का निशान - 163.07 मीटर

बाढ़ चौकियों की संख्या- 24
-------------


जटा गांव पहुंचे बाढ़ खंड के एक्सईएन
बदायूं बाढ़ खंड के एक्सईएन उमेश चंद्रा दातागंज तहसील में उसहैत बाढ़ क्षेत्र के गांव जटा के निरीक्षण को पहुंचे। उनकी टीम ने बांधों की सुरक्षा को परखा है। रविवार को यहां सीजन का सबसे अधिक पानी होगा। नदी किनारे का गांव होने के कारण बाढ़ सबसे ज्यादा असर यहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed