फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

गंगा एक्सप्रेस-वे : करकटपुर में पेंच फंसा, शुरू नहीं हुआ काम

Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
बंद पड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे का काम। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर वजीरगंज के गांव करकटपुर में पेंच फंस गया है। यहां अब भी काम शुरू नहीं हो सका है। दरअसल, गांव के लोगों ने बुधवार (20 जुलाई) को विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि एक्सप्रेस-वे के लिए अतिरिक्त जमीन ली जा रही है। कई ऐसे किसान हैं जिनकी जमीन का बैनामा एक्सप्रेस-वे के लिए नहीं कराया गया और उनकी जमीन पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 85 गांवों से होता हुआ गुजरेगा। एक्सप्रेस-वे बदायूं में करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। एक्सप्रेस-वे बिसौली तहसील के 38, दातागंज तहसील के 27, सदर के 18 और बिल्सी तहसील के दो गांव से होता हुआ गुजरेगा। दस अप्रैल को एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि के समतलीकरण का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक काम गति नहीं पकड़ सका है। दरअसल, यूपीडा ने कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड को जो निशान लगा कर दिए थे वह गलत थे। ऐसे में किसानों ने विरोध शुरू कर दिया था। जिले भर में विरोध में बीच फिर से पैमाइश कराई गई तो पता लगा कि रेखांकन में चूक हुई है।
नए सिरे से पैमाइश के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन फिर से विरोध होने लगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा राजस्व टीम के साथ खुद मौके पर पहुंची और पैमाइश कराई। करकटपुर और आस-पास के गांव के उदयवीर, अरविंद, विपिन, उर्मिला देवी, बबली, मदन लाल, योगेश, जगदीश, शिवशंकर, सुभाष, ओमवती, विनय कुमार आदि का कहना है कि लेखपाल और कानूनगो ने नक्शा दुरुस्त कराने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि सही पैमाइश पर ही वह काम होने देंगे।

-
जहां भी शिकायत मिल रही हैं पैमाइश कराई जा रही है। राजस्व टीमों को लगाया गया है। ग्रामीणों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। उनकी जितनी भूमि ली गई है उसी पर काम होगा। ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
-ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed