फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga eroded in Ahamnagar Bachhaura, one house got submerged

Budaun News: अहमनगर बछौरा में गंगा ने किया कटान, एक मकान समाया

Sat, 23 Aug 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ganga eroded in Ahamnagar Bachhaura, one house got submerged
अहमनगर बछौरा में हुआ कटान। स्रोत: वीडियो ग्रौब
उसहैत। गंगा में पानी कम होते ही अहमद नगर बछौरा में कटान शुरू हो गया है। इस गांव के राघवेंद्र का मकान नदी में समा गया है। इससे गांव में दहशत है। उनके पड़ोस के अन्य लोगों ने मकान खाली कर दिया है।
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ में अबतक करीब 125 बीघा जमीन कट गई है। दो वर्ष पहले आई बाढ़ के चलते गांव को जाने वाली मुख्य सड़क कट गई थी। बाद में कच्चा रास्ता बनाया गया। उस समय ग्रामीणों को प्रशासन की ओर से सरेली गांव के पास शिफ्ट किया गया था। इस गांव के सभी ग्रामीणों को भूमि का आवंटन भी कर दिया गया था। कुछ ग्रामीणों ने वहां अपना घर बना लिया, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण फिर से पुराने स्थान पर ही गुजर बसर कर रहे हैं। आवंटित भूमि पर बसे ग्रामीणों को सड़क, बिजली और पानी जैसी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने खर्चे पर गांव में बिजली व्यवस्था की है।
विज्ञापन

--



गंगा में पानी बढ़ने की चेतावनी, सतर्क हुआ महकमा
बदायूं। गंगा में जल स्तर एक बार फिर बढ़ेगा। इसके लिए बाढ़ खंड ने चेतावनी जारी की है। इस समय गंगा का जलस्तर 162.64 मीटर पर है, जो खतरे के निशान से 24 सेमी ऊपर बह रही है। शुक्रवार को नरौरा डैम से 1.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के रिकार्ड के अनुसार अभी 26 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें चार गांव सहसवान और 22 गांव तहसील दातागंज क्षेत्र के हैं। बाढ़ खंड ने तटबंधों की एक बार फिर निगरानी बढ़ा दी है। संभावित खतरे वाले तटबंधों पर रात-दिन निगरानी हो रही है। बाढ़ खंड के जेई को तटबंध निगरानी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सहसवान के गंगा-महावा तटबंध के अलावा दातागंज के उसहैत और उसावां तटबंधों पर निगरानी तेज कर दी गई है। गंगा में खतरे का निशान 162.40 मीटर पर है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 162.64 मीटर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed