फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga above the danger mark... three villages evacuated, one died due to drowning in the drain

Budaun News: गंगा खतरे के निशान से ऊपर... तीन गांवों कराए खाली, नाले में डूबने से एक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 05:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga above the danger mark... three villages evacuated, one died due to drowning in the drain
कछला घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर अपनी दुकानें समेटते दुकानदार। संवाद
बदायूं/कछला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बाढ़ का असर दिखने लगा है। कछला में गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं, इस वजह से घाट पर बनीं दुकानें डूब गईं हैं। सहसवान क्षेत्र में तीन गांव खाली कराए जा रहे हैं। वहीं, अरिल नदी के एक नाले में डूबकर किसान की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नरौरा से रविवार को सुबह एक लाख 28 हजार 716 क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर कछला में गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर निकल गई है। आरिल नदी में बारिश का पानी बढ़ने की वजह से हर्रेनगला और गढि़या शाहपुर के पुल पर तीन फुट पानी भर गया। नगरिया खनू और लालपुर खादर के बीच सड़क पर सोमवार की सुबह से ढाई से तीन फुट पानी चल रहा है। वहीं, 20 गांवों का सड़क संपर्क दातागंज तहसील मुख्यालय से टूट गया है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव टकसेना और दुर्गानगर के बीच बह रही अरिल नदी के नाले (दहेलिया) में डूबकर 50 वर्षीय किसान रमेश उर्फ मंगलदास की मौत हो गई।
विज्ञापन

नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 1.28 मीटर ऊपर चला गया। कछला में रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 160.82 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार सुबह 162.10 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कछला पुल पर बाढ़ खंड विभाग की ओर से खतरे का निशान 162 मीटर पर लगाया गया है। खतरे के निशान पार करने की वजह से कछला में गंगा में बनी अस्थायी दुकानें पानी में डूब गईं हैं।
कछला के सोनू, रमेश ने बताया कि पानी बढ़ने का अंदेशा था। लेकिन एक साथ इतना बढ़ जाएगा। इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। डीएम सहसवान क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित तीन गांवों का दौरा किया है। गांव खाली कराने के आदेश दिए गए है। अब 289 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।


पुल से लेकर सड़कों तक पर भरा पानी, आवागमन प्रभावित
दातागंज। अरिल नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से सोमवार तड़के अरिल नदी पर हर्रे नगला और गढ़िया शाहपुर के बीच बना पुल पूरी तरह से डूब गया। पुल पर दो से ढाई फुट तक पानी आ गया है। लालपुर खादर के पास सड़क पर तीन फुट पानी भर गया।
अरिल नदी में अचानक बढ़े जलस्तर ने गांवों के बीच में दूरी को बढ़ा दिया है। नगरिया खनू और लालपुर खादर के बीच में सड़क पर दो से ढाई फुट तक पानी आ गया। जो लगातार बढ़ रहा है। आने वाले 10 से 12 घंटे में जलस्तर में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
ऐसे में आने वाले 24 घंटे में यातायात पूरी तरह से बाधित हो सकता है। इससे दातागंज से गढि़या रंगीन को जाने वाला आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। गढि़या शाहपुर से हर्रेनगला को जाने वाले मार्ग पर अरिल नदी के ऊपर पुल बना है। इस पुल पर करीब तीन फुट पानी भर गया है। ऐसे में यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। बक्सेना गांव के पास बने रपटा पुल पर भी डेढ़ से दो फुट पानी भर गया है।
------------------
बाढ़ प्रभावित खागी नगला, वीर सहाय नगला, भमरौलिया गांव हो रहे खाली
सहसवान। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से सोमवार को तौफी नगला गांव के पास में कटान शुरू हो गया। डीएम मनोज कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया। वहीं, तीन गांवों सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराए जा रहे हैं।
डीएम मनोज कुमार खागी नगला, वीर सहाय नगला, भमरौलिया गांव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात करने के बाद में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाए।

उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियां क्रियाशील हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौलिया पुख्ता के मजरे भमरौलिया में 113 परिवार, वीरसहाय नगला में 107 परिवार व खागी नगला मजरे में 69 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि सभी 289 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।

कछला घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर अपनी दुकानें समेटते दुकानदार। संवाद

कछला घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर अपनी दुकानें समेटते दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed