{"_id":"68cf1232de7de08fb403d472","slug":"ganesh-procession-was-taken-out-before-the-ramlila-performance-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147457-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामलीला के मंचन से पूर्व निकली गई गणेश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामलीला के मंचन से पूर्व निकली गई गणेश शोभायात्रा
विज्ञापन
सहसवान में गणेश शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
सहसवान। रामलीला के मंचन से पूर्व बैंड बाजों और काली अखाड़े के साथ गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान गणेश की आरती उतारी।
मुख्य अतिथि मुकेश बाबू गुप्ता, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और रामलीला मैदान से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, पठान टोला, तहसील गेट, बिसौली बस स्टैंड होती हुई वापस रामलीला मैदान में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभा यात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे करतब दिखाते काली अखाड़े के कलाकार और सबसे पीछे बग्घी पर आसीन भगवान गणेश मौजूद थे। शोभायात्रा में पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष संतोष गांधी, आदर्श सक्सेना, अवढ़र शर्मा, बंटी, मनीष माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
श्रीराम जन्म पर मनाई गईं खुशियां
अलापुर। जगत में चल रही श्रीराम लीला मंचन में दिखाया गया कि दशरथ के कोई संतान न होने से वह परेशान रहते थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि रानी कौशल्या ने पुत्र को जन्म दिया। पुत्र जन्म की बात सुनकर राजा दशरथ खुशी से झूम उठे। राजा के घर पुत्र के जन्म की बात सुनकर पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में लोग बधाइयां देने लगे। दासियों को उपहार दिए गए। इस मौके पर लीला का दर्शकों आनंद उठाया। इस दौरान सुनील कुमार गुप्ता, डॉक्टर केशव कुमार शर्मा, अनिल भारद्वाज, महेंद्र प्रजापति, देवेंद्र यादव, उमेश सक्सेना, रामकिशोर गुप्ता, रजनीश राठौड़, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजवीर यादव, संजीव सक्सेना, अनिल सक्सेना, छोटे लाल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद

सहसवान में गणेश शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : अमर उजाला