फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganesh procession taken out in Kunwar-gaon Budaun

बदायूं: कुंवरगांव में निकाली गई भव्य गणेश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत

Sun, 20 Sep 2026 04:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 20 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव में रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। नगरवासियों ने गुलाब के फूलों से स्वागत किया। इसके बाद गणेश प्रतिमा को कछला गंगा घाट पर विसर्जन के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Ganesh procession taken out in Kunwar-gaon Budaun
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के कुंवरगांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और उनके पति अरविंद रावत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। 

विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने किया। सजे हुए वाहन पर गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। पंडित अनुज शर्मा गणेश प्रतिमा के साथ वाहन पर मौजूद रहे और विसर्जन की धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जगह-जगह प्रसाद भी वितरित किया गया। 
विज्ञापन


कई मोहल्लों से गुजरी शोभायात्रा 
शोभायात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर नगर के खाटू श्याम धाम मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर और ग्राम देवता मंदिर होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए कछला गंगा घाट के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में मेरठ से आया कमल डीजे आकर्षण का केंद्र रहा। भजनों की धुन पर युवा गुलाल उड़ाते हुए झूमते नजर आए। आसपास के कई गांवों से भी युवा शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। नगरवासियों ने जगह-जगह 21 क्विंटल गुलाब के फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। 

श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल 
घरों की छतों और रास्तों के दोनों ओर से लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले आयोजन स्थल पर दो दिनों से कलाकारों की ओर से विभिन्न सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जा रही थीं। शोभायात्रा के दौरान भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी, अरविंद रावत, किशनवीर, शरद भारद्वाज, अनिल सिंह, प्रेमपाल रावत, अवनीश शंखधार, यशवीर सिंह गौतम, विनय पाठक, गुड्डू गुप्ता, विजेंद्र पाल, हरीश बाबू, किशन, नीरज, राकेश साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed