फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganaga express way

गंगा एक्सप्रेस-वे: सरकारी जमीन का पुनर्ग्रहण, बड़े धर्मस्थलों को अलग दी जाएगी जमीन

Thu, 18 Feb 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ganaga express way
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जिले की चार तहसीलों के 84 गांवों में सरकारी जमीन का पुनर्ग्रहण की कार्रवाई शुरू होने के साथ धर्मस्थलों के लिए भी जमीन की तलाश शुरू हो गई है। बिल्सी और बिसौली तहसील के गांवों में निजी जमीन के अधिग्रहण के लिए बैनामों की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है। दातागंज और सदर तहसील के गांवों में जमीनों के अधिग्रहण के लिए शासन से स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे जिले में 92 किमी की सीमा तय करेगा। इसके लिए चार तहसीलों के 84 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। बिसौली में 37, दातागंज में 27, सदर में 18 और बिल्सी में दो गांवों में जमीन चिंह्नित करने का काम पूरा करने के बाद बिसौली और बिल्सी में अधिग्रहण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दातागंज और तहसील सदर के गांवों की सूची मूल्यांकन को स्वीकृति देने के लिए शासन को गई है। जिन गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे निकलेगा वहां काफी जमीन सरकारी भी है। इसके साथ ही यहां कुछ धर्म स्थल भी एक्सप्रेस-वे की राह में आ रहे हैं। निजी जमीनों का तो अधिग्रहण किया जा रहा है। जो सरकारी जमीनें हैं उनको गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा के पक्ष में पुनर्ग्रहीत किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की राह में कुछ छोटे धर्मस्थल हैं, इसके साथ ही दातागंज तहसील में पापड़ गांव के पास एक बड़ा धर्म स्थल भी है। इस धर्मस्थल के लिए जमीन तलाशी जा रही है। हालांकि, छोटे और सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बने धर्म स्थलों के लिए अलग से जमीन दिए जाने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
लोक निर्माण और सिंचाई विभाग नेे पूरा किया मूल्यांकन का काम
- जिन गांवों में जमीनों के साथ भवनों आदि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग ने मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। गंगा एक्सप्रेस-वे की राह में कुछ भवनों के साथ धर्मस्थल, नलकूप, मेंथा प्लांट भी आ रहे हैं। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सभी संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। सबसे ज्यादा संपत्तियां बिसौली और दातागंज तहसील में हैं।

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए सरकारी संपत्तियों और जमीनों का पुनर्ग्रहण किया जा रहा है। जहां भी धर्मस्थल एक्सप्रेस-वे की राह में आ रहा है वहां धर्मस्थल की मान्यता को देखते हुए दूसरे स्थानों पर जमीन की तलाश की जा रही है। मार्च के अंत तक यह काम पूरा कर लिए जाएंगे। जिन निजी संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाना है वहां बैनामों की प्रक्रिया चल रही है। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed