{"_id":"577fbc584f1c1b446c7fb1bd","slug":"gaayatree-parivaar-ne-shikshakon-ko-bhent-kie-paudhe-gayatri-parivar-teachers-plants-donated-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने शिक्षकों को भेंट किए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने शिक्षकों को भेंट किए पौधे
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
पौधे
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं से पौधों को जीवन देने का किया आह्वान
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को पौधे भेंट किए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति के असंतुलन से भयावह परिणाम देखने को मिल रहे हैं। मौसम चक्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी, बाढ़, भूकंप के रूप में प्रकृति चुनौतियां दे रही है। युवा पौधे लगाएं और वृक्षों के रूप में पोषित कर उनको नया जीवन दें।
प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से खतरा और भी मंडराने लगा है। पौधारोपण से प्रकृति की रौनक पुन: लौटाएं। निधानपुरा के प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला ने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के अस्तित्व को बचाने के लिए युवा शक्ति अपने श्रेष्ठ चिंतन से पर्यावरण दुर्दशा को सुधारे।
पूमावि असरासी के डॉ. जुगल किशोर, रामवीर सिंह, सह समन्वयक कृष्णपाल सिंह, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश यादव को गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने पौधे भेंट किए। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरन पटेल, पंकज कुमार, भवेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।