फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Funds received to develop scientific thinking among students

Budaun News: छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए मिली रकम

Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Funds received to develop scientific thinking among students
बदायूं। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय को विज्ञान किट खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की दर से धनराशि दी गई है। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े प्रयोग करने और अपने नए विचारों को मॉडल के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनमें सवाल पूछने और समस्याओं के समाधान खोजने की प्रवृत्ति विकसित करना है। इसके तहत विद्यालयों में विज्ञान से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञान किट से होंगे प्रयोग: शासन की ओर से जारी धनराशि से विद्यालयों में विज्ञान किट खरीदी जाएगी। किट में उपलब्ध सामग्री के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न प्रयोग कर सकेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों को प्रयोगों की जानकारी देने के साथ उनके नए विचारों को मॉडल का रूप देने में भी मार्गदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed