{"_id":"634c5be787a3e54a87137ac4","slug":"fsda-synthetic-milk-making-factory-caught-in-hasanpu-badaun-news-bly5010481124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसाझाग के हसनपुर में सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसाझाग के हसनपुर में सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
हसनपुर में सिंथेटिक दूध फैक्टरी से बरामद रिफाइंड और कैमिकल। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/मूसाझाग। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने रविवार को मूसाझाग के गांव हसनपुर में सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से सौ लीटर सिंथेटिक दूध, बड़ी तादाद में रिफाइंड ऑयल, डिटर्जेंट और कैमिकल बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यहां से रोजाना सैकड़ों लीटर सिंथेटिक दूध की सप्लाई हो रही थी।
हसनपुर के द्वारिका का पुत्र मंगू दूध का काम करता है। एक सूचना पर एफएसडीए की टीम ने मंगू के घर पुलिस बल के साथ दोपहर में छापा मारा। यहां रिफाइंड, डिटरर्जेंट और कैमिकल मिलाकर सिंथेटिक दूध बनाया जा रहा था। दो ड्रमों में सौ लीटर सिंथेटिक दूध भी बरामद किया गया। मंगू ने स्वीकार किया कि वह सिंथेटिक दूध बनाता है। मूसाझाग थाने में मंगू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिंथेटिक दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
जिला अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावट रोकने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चला कर नमूने भरने का काम किया जा रहा है। नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रविवार को सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्टरी पकड़ने के साथ कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदविजय सिंह, राजीव कुमार, सतेंद्र तोमर व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
क्रीम, हल्दी और सरसों तेल के नमूने भरे
एफएसडीए की टीमों ने खेड़ा नवादा में राजू और रमन की क्रीम की दुकानों से भी दूध की क्रीम के नमूने भरे। सहसवान में हल्दी पाउडर का नमूना भरा गया। बिसौली तहसील के ओरछी चौराहा के पास से शराफत और रियाजुद्दीन के गोदामों से सरसों के तेल के नमूने भरे गए। शराफत के गोदाम में 80 लीटर सरसों का तेल सीज भी किया गया।