फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraudster cheats money from young man using BJP MLA pad in budaun

Budaun: जालसाज ने भाजपा विधायक के पैड पर लिखकर दिया, तुम्हारी नौकरी लग गई... और ठग लिए 65 हजार रुपये

Thu, 14 Dec 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज इलाके में नौकरी के नाम पर एक युवक से 65 हजार रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाज ने भाजपा विधायक के पैड इस्तेमाल किया। इस मामले में भाजपा विधायक की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 

विज्ञापन
Fraudster cheats money from young man using BJP MLA pad in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली इलाके में एक युवक को ठगी का शिकार बनाने के लिए भाजपा विधायक के पैड का इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने उसको एडिट करके युवक को दे दिया और कह दिया गया कि यह तो तुम्हारी नौकरी लग गई। जब उसने मामले की छानबीन की तो पता चला कि आरोपी ने भाजपा विधायक के पैड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करछानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बौथरिया निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि कि ग्राम धीरावारी निवासी प्रदुमन सिंह ने एचपीसीएल दातागंज में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 65 हजार रुपये की ठगी की है। उसने दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के पैड पर लिखकर दिया कि तुम्हारी नौकरी लग गई। उसने विधायक की फेसबुक आईडी से लेटर पैड अपलोड करके उसे एडिट करके कंपनी के नाम एक पत्र तैयार किया था और उसको ही आधार बताते हुए कहा था कि इससे तुम्हारी नौकरी लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पिता को याद कर भावुक हुए सांसद वरुण गांधी, एक्स पर शेयर किया वीडियो, बताया असाधारण शक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रदीप यादव ने छानबीन की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की थी। इसकी जानकारी के बाद प्रदीप यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। इधर दातागंज विधानसभा से विधायक राजीव कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में उनकी ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed