फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud report on three including marketing head of Pan Masala Company

Budaun News: पान मसाला कंपनी के मार्केटिंग हेड समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 22 Feb 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud report on three including marketing head of Pan Masala Company
बदायूं। शहर के महालक्ष्मी ट्रेडर्स के मालिक ने एक पान मसाला कंपनी के मार्केटिंग हेड समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि रुपये भेजने के बावजूद उन्हें खराब माल सप्लाई कर दिया गया। कई बार शिकायत के बावजूद उनका रुपया नहीं लौटाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कारमेकलगंज इलाके में योगेश कुमार साहू की महालक्ष्मी ट्रेडर्स नाम से फर्म है। वह थोक के व्यापारी हैं और राज पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। इस पान मसाला कंपनी में तिलकराज शुक्ला मार्केटिंग हेड हैं और राजा रस्तोगी व बिंटू चौहान उनके सहयोगी हैं। अगस्त 2021 में कंपनी से खराब माल भेज दिया गया था। कई सब डीलरों से इसकी शिकायत आई थी।
विज्ञापन

उनमें कुछ डीलरों का खराब माल वापस करके रुपये दे दिए गए तो कुछ डीलरों को खराब माल के स्थान पर नया माल दे दिया गया। दो डीलरों के यहां काफी खराब माल इकट्ठा हो गया। इसमें उनका 11 लाख 28 हजार रुपये फंस गया। बाद में उन्हें माल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब स्टेटस चेक किया गया तो चार लाख रुपये कंपनी पर बकाया निकल रहे थे। कई बार कहने पर कंपनी के मार्केटिंग हेड और उनके सहयोगियों ने सब डीलरों से खराब माल उठा लिया लेकिन उस माल का रुपये नहीं दिया गया। बाद में तीनों लोगों ने फर्जी बिल बनाकर उनपर बकाया निकाल दिया जबकि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं दिया था। योगेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed