फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud of 51 thousand rupees in the name of bank policy

Budaun News: बैंक पॉलिसी के नाम पर 51 हजार रुपये की ठगी

Sat, 15 Feb 2025 09:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 51 thousand rupees in the name of bank policy
सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में मिष्ठान व्यापारी के साथ बैंक पॉलिसी के नाम पर 51 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। व्यापारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।कस्बा सैदपुर निवासी सौरव कुमार माहेश्वरी ने बताया कि उनके पास कई दिन से बैंक से पॉलिसी कराने के लिए फोन आ रहा था। शुक्रवार दोपहर उनके पास दो अलग-अलग अंजान नंबरों से कॉल आई। कहा, बैंक की पॉलिसी करा लो। उनसे व्हाट्सएप कॉल को रिसीव करने को कहा गया। दुकान पर भीड़ होने के कारण उन्होंने अचानक व्हाट्सएप कॉल रिसीव कर ली।
विज्ञापन

इसी बीच उनके बैंक खाते से दो बार में 33,600 और 17,658 रुपये निकल गए। जैसे ही उनके बैंक खाते से रुपये कटे, वैसे ही उन्होंने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पैसे को होल्ड करा दिया। बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा दी। इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम के पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed