फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four youths of Etah washed away in the Ganges, two safe, bodies of two recovered

एटा के चार युवक गंगा में बहे, दो सुरक्षित, दो के शव मिले

Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four youths of Etah washed away in the Ganges, two safe, bodies of two recovered
अटेना घाट पर गंगा में युवकों को तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : BADAUN
उसहैत (बदायूं)। एटा जिले से भागवत कथा के कलश प्रवाहित करने आए चार युवक रविवार दोपहर अटेना गंगा घाट पर तेज बहाव में बह गए, जिनमें दो युवकों को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया गया जबकि दो लोगों के काफी खोजबीन के बाद शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एटा जिले के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव खैरपुरा में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। रविवार सुबह उसका समापन हुआ था। इस पर गांव के तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भागवत कथा के कलश गंगा में प्रवाहित करने आए थे। बताते हैं कि दोपहर में गांव के तमाम युवक कलश प्रवाहित करने के साथ गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गांव का 21 वर्षीय जयदेव पुत्र रामकिशोर, 20 वर्षीय गुलशन कुमार पुत्र राकेश, 21 वर्षीय शिवम पुत्र जितेंद्र सिंह और 23 वर्षीय अभय प्रताप सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह गंगा के तेज बहाव में बह गए। उन्हें देखकर गांव के अन्य लोगों ने शोर मचाया। इस पर गंगा घाट पर मौजूद गोताखोर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने युवकों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने जयदेव और गुलशन को सुरक्षित निकाल लिया। देर रात गोताखोरों ने अभय प्रताप सिंह और शिवम का शव ढूंढ निकाला। इसकी सूचना पर कटरा सआदतगंज चौकी इंचार्ज जुगेश चौहान और अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर विलाप करते युवकों के परिवार वाले। संवाद

घाट पर विलाप करते युवकों के परिवार वाले। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed