फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people riding on one bike... no worries about rules, no love.

Budaun News: एक बाइक पर चार सवारी...न नियम की चिंता न जान प्यारी

Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 26 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four people riding on one bike... no worries about rules, no love.
पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद
बदायूं। जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद बाइक चालकों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर और कस्बों में बड़ी संख्या में लोग बाइक पर महिलाओं और बच्चों को बैठाकर बिना हेलमेट फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोग एक ही बाइक पर चार सवारी बैठाकर भी सड़क पर निकल पड़ते हैं। न तो चालक हेलमेट पहनता है और न ही पीछे बैठी सवारी की सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है। बुधवार को की गई पड़ताल में यह लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन



पुलिस लाइन चौराहे पर गलत दिशा में चला रहे वाहन

शहर के पुलिस लाइन चौराहे पर अलापुर व दातागंज तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के तीन से चार सवारी बैठाकर दौड़ लगाते नजर आए। दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ लोग शॉर्टकट के चक्कर में गलत दिशा में भी वाहन चला रहे थे। विडंबना यह है कि चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी अन्य वाहनों के चालान में व्यस्त थे, लेकिन इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन



बिना हेलमेट के ही गुजर रहे लोग
शहर के आंबेडकर पार्क पर कलक्ट्रेट और जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। इसके बावजूद, यहां सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन देखा गया। दोपहर 1:00 बजे जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय के सामने से ही लोग बिना हेलमेट के गुजरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लावेला चौक पर जमकर उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां

होली आने वाली है ऐसे में सदर बाजार में भारी भीड़ है। यहां यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद हर रोड़ पर तीन से चार सवारी बैठाकर लोगफर्राटा भर रहे हैं। दोपहर 1:30 बजे पुलिस पिकेट के पास से ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


आंकड़ों का आईना, पांच साल की रिपोर्ट

वर्ष कुल हादसे मृतक घायल
2020 446 327 312

2021 497 351 354

2022 566 376 418

2023 576 349 452

2024 618 396 454

2025 537 393 493


कोट,


वाहन चालकों को नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान के साथ चालान की कार्रवाई की जाती है। फरवरी में ही अब तक करीब 1200 से अधिक वाहनों का चालान किया जा चुका है। लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इनके खिलाफ फिर से अभियान चलाया जाएगा।- विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी सिटी

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

पुलिस लाइन चौराहे पर तीन सवारी जाता बाइक सवार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed