फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four girl students selected in state level handball team

Budaun News: चार छात्राओं का राज्य स्तर पर हैंडबॉल टीम में चयन

Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four girl students selected in state level handball team
बरेली में हुई हैडबॉल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी मेहरा की छात्राओं का चयन राज्
बदायूं। जिले की बालिकाएं खेल जगत में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बरेली मंडल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बदायूं की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और जिले का नाम रोशन किया। अब उनका चयन राज्यस्तरीय हैडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी मेहरा की चार बालिकाएं क्रांति, उषा, शशि और अनुराधा ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाया। सभी ने खेल भावना और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। प्रदर्शन के आधार पर इन चारों बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब यह बेटियां जिले का प्रतिनिधित्व आगामी एक से चार सितंबर तक बाराबंकी में होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित बालिकाओं ने कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। खेल मैदान पर उनकी एकजुटता और रणनीति ने टीम को मजबूत बनाया। टीम की सफलता में लीडर के रूप में ज्योति सक्सेना और कंचन सक्सेना का मार्गदर्शन भी अहम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed