फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four feeders of Nagarjhuna sub-station stalled, 25 villages lost power

Budaun News: नागरझूना उपकेंद्र के चार फीडर ठप, 25 गावों की हुई बत्ती गुल

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four feeders of Nagarjhuna sub-station stalled, 25 villages lost power
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित उपकेंद्र पर शुक्रवार रात इनकमिंग मशीन में अचानक लगी आग से चार फीडर बंद हो गए। इससे 25 गांवों की बिजली ठप हो गई। गनीमत रही उस दौरान उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब एक बजे एक इनकमिंग मशीन में अचानक आग लग गई। इससे चार फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इनसे जुड़े सतेती, सुंदरनगर, हैवतपुर, पहाड़पुर, शहजादनगर, भतरी गोवर्धनपुर, रामपुर टांडा समेत 25 गावों की आपूर्ति ठप हो गई। रात में तो लोग बिजली गुल होने का कारण नहीं समझ पाए पर शनिवार सुबह उन्हें इसका पता चला।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारियों के फोन करने शुरू कर दिए। एसडीओ केके गंगवार ने बताया कि आग का कारण गर्मी हो सकती है। इनकमिंग मशीन का एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। एक-दो दिन में मशीन को बदलकर बंद पड़े चार फीडरों की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नागरझूना बिजली उपकेंद्र की मशीन खराब होने के कारण करीब 25 गांवों में आपूर्ति नहीं आ रही है, लेकिन अधिकारी सुस्ती से काम कर रहे हैं। किसानों की खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। उन्होंने कहा कि जल्द आपूर्ति को बहाल नहीं कराया तो यूनियन धरना-प्रदर्शन को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed