फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four EOs changed in municipality in 11 months, development work affected

Budaun News: नगर पालिका में 11 माह में बदले चार ईओ, विकास कार्य प्रभावित

Wed, 25 Sep 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Four EOs changed in municipality in 11 months, development work affected
नगर पालिका कार्यालय। संवाद
बदायूं। एंटी करप्शन की छापेमारी के बाद नगर पालिका परिषद बदायूं खासी चर्चा में आ गई है। पालिका का हाल यह है कि पिछले 11 माह में यहां कार्यवाहक 11 अधिशासी अधिकारी (ईओ) बदल गए हैं। लंबे समय से यहां स्थायी ईओ की तैनाती नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त रूप में चार्ज मिलता है। जिससे वह पूरा ध्यान इस पर नहीं दे पाते। नतीजा यह निकलता है कि कर्मचारी बेलगाम हो जाते हैं। स्थायी ईओ न मिलने से पालिका में भ्रष्टाचार फैल रहा है। वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शहर की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी है, कूड़े का समय पर उठान नहीं हो रहा। लेकिन देखने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका बदायूं में जुलाई 2022 में डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय को शासन ने ईओ बनाकर भेजा था। अक्तूबर 2023 में उनका तबादला हो गया। इसके बाद में एसडीएम सदर एसपी वर्मा को ईओ की जिम्मेदारी दी गई। करीब पांच माह तक चार्ज रहने के बाद में सिटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल को ईओ का चार्ज दिया गया। उनके पास करीब तीन माह चार्ज रहा। उसके बाद में फरवरी 2024 में सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार को चार्ज मिला। उनके जाने के बाद अब सितंबर में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पाल को ईओ का अतिरिक्त चार्ज मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट के पास इतने काम होते हैं कि वह चाहकर भी पालिका में ज्यादा समय नहीं दे पाते। इसका फायदा उठाते हुए पालिका के कर्मचारी अपनी मर्जी से कार्यालय को चलाने लगते हैं। नतीजा यह हुआ कि पालिका में भ्रष्टाचार अब चरम पर है। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन


शहर की अधिकांश सड़कें टूटी, राहगीर परेशान
शहर में विकास की बात की जाए हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शहर परशुराम चौक से महाराणा प्रताप के बीच में सड़क टूटी पड़ी हैं। गांधी ग्राउंड से सुभाष चौक के बीच, छह सड़का से शिव मंदिर तक, वाटर वर्क्स की सड़क, महाराणा प्रताप चौक से भामाशाह चौक तक, परशुराम चौक से जोगीपुरा होते हुए पालिका का जाने वाली सड़क, टिकटगंज से केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज होते हुए बरेली रोड को जोड़ने वाली जर्जर अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में इस तरह निलंबित हुए कर्मचारी

-23 सितंबर को एंटी करप्शन ने लिपिक मुशाहिद को रिश्वत लेते पकड़ा। निलंबित

-29 अगस्त को बैकलॉग कर्मचारी मकसूद अली का रुपये लेते हुए का वीडियो वायरल हुआ। निलंबित

-25 जुलाई को गाेशाला में चारा कम और एक गाय कम मिलने पर लिपिक मुशाहिद को निलंबित किया गया था।

-25 जुलाई को गाेशाला में चारा कम और एक गाय कम मिलने पर अनुचर साहिद अली खां को निलंबित किया गया।


पालिका में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। अब नियमित वहां जाकर बैठेंगे। बाबुओं के काम की समीक्षा की जाएगी साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।- देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ

नगर पालिका कार्यालय। संवाद

नगर पालिका कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed