{"_id":"62656b74da1f5743f871d3cb","slug":"four-children-were-drown-in-ganga-dead-body-of-two-were-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गंगा में बहे चार बच्चे, दो के मिले शव, गेहूं काट रहे परिवार के लोगों को खाना देकर लौट रहे थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गंगा में बहे चार बच्चे, दो के मिले शव, गेहूं काट रहे परिवार के लोगों को खाना देकर लौट रहे थे
Sun, 24 Apr 2022 08:53 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:53 PM IST
सार
उसहैत के खजुरा नगला निवासी अशोक की बेटियां 14 साल की शिवानी और 12 साल की सीमा गंगा में बह गईं। इनमें देर शाम शिवानी का शव मिल गया।
विज्ञापन
गंगा किनारे बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उसहैत और सहसवान में गेहूं कटाई कर रहे परिवार के लोगों को खाना देकर लौट रहे तीन परिवारों के चार बच्चे गंगा में बह गए। जिनमें से दो के शव मिले।
विज्ञापन
उसहैत के खजुरा नगला निवासी अशोक की बेटियां 14 साल की शिवानी और 12 साल की सीमा गंगा में बह गईं। इनमें देर शाम शिवानी का शव मिल गया। वहीं, सहसवान में बसौलिया निवासी तहव्वर का 13 साल का बेटा शादान और उनके पड़ोसी नासिर का नौ साल का बेटा फरदीन खाना देकर लौटते वक्त गंगा में बह गए। काफी मशक्कत के बाद फरदीन का शव मिल गया।
विज्ञापन