फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four bodies were raised together in Karkhedi, stoves were not lit in the houses

Budaun News: करखेड़ी में एक साथ उठीं चार अर्थियां, घरों में नहीं जले चूल्हे

Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four bodies were raised together in Karkhedi, stoves were not lit in the houses
करखेड़ी गांव में मृतकों के घर के बाहर बैठे गमजदा लोग। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से करखेड़ी गांव में मातम पसर है। शुक्रवार सुबह गांव से चार अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। शव यात्रा में आस पास के कई गावों के लोग शामिल हुए। घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वजीरगंज थानाक्षेत्र में गांव अलउआ के पास बगरैन-करखेड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई थी। उसमें बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी बुलट सवार अतर सिंह (40), बच्चू सिंह (60) और बाइक सवार संजय (28) और सोमपाल सिंह (55) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। बाइक सवार अशोक (28) घायल हो गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चारों शव गांव पहुंचे। चारों शव गांव पहुंचाए गए तो परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। महिलाएं रोते हुए बेसुध होने गईं। सुबह करीब नौ बजे एक साथ उठीं चार अर्थी देख ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाए। शव यात्रा में आस पास के गांवों के लोग शामिल हुए। गांव के ही श्मशान भूमि पर एक साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे से गांव मातम पसरा हुआ है। घरों में विलाप की चीखें गूंज रही है। क्षेत्र के नेताओं ने भी उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी के बेटे तो किसी के भतीजे ने दी चिता को मुखाग्नि
हादसे में जान गंवाने वाले सोमपाल को छोड़कर अतर सिंह, बच्चू सिंह व संजय के बच्चे छोटे है। इनकी मौत से बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। सोमपाल की चिता को उनके बेटे बाबूलाल ने मुखाग्नि दी। जबकि बच्चू का बेटा छोटा होने के कारण उनकी चिता को भतीजे बृजेश ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed