फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four accused remain out of police reach even after nine days.

Budaun News: नौ दिन बाद भी 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Wed, 14 Oct 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four accused remain out of police reach even after nine days.
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में कोल्हाई गांव में 4 अक्तूबर की रात को हुई लज्जावती की हत्या के मामले में नौ दिन बाद भी चारों नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एक अन्य आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बाकी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

कोल्हाई गांव में दुकानदार राजेंद्र पाल के साथ मारपीट करने के बाद उसकी मां लज्जावती को कार से कुचल दिया गया था। गंभीर रूप से घायल लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार दिन पहले हिमांशु को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य चार आरोपी अब तक हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिशें दे रही है।उनके रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद करने के साथ ही शेष चार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed