{"_id":"57c2eb504f1c1baf1cd50110","slug":"found-unmistakable-mark-by-winning-the-chance-to-play-at-the-state-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचूक निशाना साधकर पाया प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचूक निशाना साधकर पाया प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका
ब्यूरो /बदायूं
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजी
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाते हुए अचूक निशाना साधा। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग के 12 छात्र और छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। अब उन्हें प्रदेश स्तर पर वाराणसी के चंदौली में होने वाली प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेलने को मौका मिलेगा।
प्रदेश स्तर पर चयन के लिए प्रतियोगिता रविवार पूर्वाह्न में शुरू हुई। मुख्य अतिथि डॉ. वसीमउद्दीन ने निशाना साधकर प्रक्रिया का आगाज किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में ज्योति, दीक्षा और दिव्या, जूनियर बालिका में प्रगति, शीतल, पूजा, सीनियर बालिकाओं में कशिश, करिश्मा और शमां का चयन कर लिया गया। जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक और सीनियर में राहुल को चुना गया। चयनित प्रतिभागियों ने अचूक निशाना साधकर निर्णायकों का भी मनमोह लिया।
प्रतियोगिता के दौरान ही ज्योति कुमारी और प्रगति शाक्य को रानी कृष्णा भदवार मेमोरियल ट्रॉफी फॉर आर्चरी भेंट की गई। तीरंदाजी संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि चयनित तीरंदाज प्रदेश स्तर पर वाराणसी के चंदौली में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निर्णायक मंडल में अनमता खांन, और मीरा यादव शामिल रहीं। इस मौके पर जयपाल थरेजा, मधुकर मिश्रा, सुभाषचंद्र मिनोचा, हनी सपरा, दीक्षा छाबड़ा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
बरेली के प्रतिभागियों के पास नहीं थे धनुष
उझानी। मंडलीय माध्यमिक विद्यालीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर और पीलीभीत से किसी भी प्रतिभागी ने हिस्सा नहीं लिया। बरेली से चार तीरंदाज पहुंचे लेकिन उनके पास धनुष भी नहीं था। धनुष के अभाव में उन्हें चयन प्रक्रिया से वंचित रहना पड़ा। प्रदेश स्तर पर चयनित तीरंदाजों में सर्वाधिक नौ प्रतिभागी मेजबान भदवार गर्ल्स कॉलेज के हैं।