{"_id":"690ce8c9322e3f95d4079aed","slug":"former-mlas-pa-on-morning-walk-crushed-to-death-by-dcm-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150350-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधायक के पीए को डीसीएम ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधायक के पीए को डीसीएम ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
शरीफ अंसारी का फाइल फोटो।
अलापुर। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के पूर्व पीए शरीफ अंसारी (60) को बृहस्पतिवार की सुबह डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह सुबह छह बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। सूचना मिलते ही परिवार समेत मोहल्ले के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
दातागंज से सिनोद शाक्य बसपा से विधायक रहे हैं। वह इस समय भाजपा में हैं। बसपा के समय अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी शरीफ अंसारी उनके पीए रहे थे। क्षेत्र में उनकी पहचान एक समाजसेवी के रूप में थी। वह हर किसी की परेशानी में खड़े रहते थे। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।
वह रोजाना टहलने के लिए घड़ा कंचनुपर वाली सड़क पर जाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह भी वह टहलने निकले थे। इसी दौरान कंचनपुर घड़ा बाजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा भिड़ी।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल शरीफ अंसारी को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नगर में उनके शांत स्वभाव व सामाजिक कार्यों के कारण उनकी खास पहचान थी। फिलहाल परिजनोंं ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है।