फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former Minister of State's nephew fired upon, narrowly escaped injury

Budaun News: पूर्व राज्यमंत्री के भतीजे पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे

Tue, 30 Apr 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State's nephew fired upon, narrowly escaped injury
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में नहडोली चौराहे के नजदीक सोमवार दोपहर पूर्व राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के भतीजे वीर सिंह यादव पर किसी ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नहडोली चौराहे पर सपा प्रत्याशी आदित्य यादव की चुनावी जनसभा थी। इसमें शामिल होने के लिए मानपुर निवासी पूर्व राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव के भतीजे वीर सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ कार से आ रहे थे। वीर सिंह के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल से पहले उन्होंने पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी रोकी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया, जो मिस हो गया। फिर उसने पास आकर उनके सिर में तमंचे की बट मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह देखकर उनके साथ मौजूद लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद साथी उन्हें थाने ले गए और उन्होंने पुलिस को अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायर करने की बात झूठी है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed