{"_id":"66afdceed2883c7840067824","slug":"former-minister-bhagwan-singh-shakya-duped-of-rs-683-lakh-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123565-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य से 6.83 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य से 6.83 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
बदायूं। शहर के पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य से 6.83 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने अपने प्लांट में एक फिल्टर मशीन लगवाने के लिए कर्नाटक की एक कंपनी के मालिक को 6.83 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उसने फिल्टर मशीन किसी और को बेच दी। फिर न तो उनके रुपये लौटाए और न ही उन्हें मशीन दी। एक बार पूर्व मंत्री ने दो लोगों को कर्नाटक भेजा था, लेकिन उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इससे पूर्व मंत्री ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
शहर में इस्लामियां इंटर कॉलेज के नजदीक रहने वाले पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य का हादीपुर गांव में देवकी पैट्राेकैम नाम से एक ऑयल प्लांट है। उसमें उन्होंने फिल्टर मशीन लगवाने के लिए विपिन कुमार शर्मा के माध्यम से आनंद कुमार को एक लाख रुपये नकद दिया था। बाद में सात अक्तूबर 2023 को चेक के माध्यम से उसकी कंपनी लक्ष्मी एग्रो कोल्हार इंडस्ट्रीज एरिया बिदर कर्नाटक के खाते में दो लाख रुपये जमा किए थे।
पूर्व मंत्री का कहना है कि उन्होंने गिरीश नाम के व्यक्ति को कुछ सामान बेचा था। फिर उसके द्वारा आनंद को रुपये भिजवाए थे। उस पर कुल 6.83 लाख रुपये पहुंच गए थे। बावजूद इसके उसने फिल्टर मशीन नहीं दी। पता चला कि उसने किसी और को मशीन बेच दी थी।
विज्ञापन
उससे रुपये लाने के लिए उन्होंने दो लोगों को कर्नाटक भेजा था। उनके किराया भाड़ा और होटल खर्चा में ही करीब 60 हजार रुपये खर्च हो गए। जब दोनों लोगों की उससे मुलाकात हुई तो उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया और अभद्रता भी की। वह लोग बदायूं लौट आए। इसके बाद पूर्व मंत्री ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इसमें तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।