Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former councillor sentenced to 14 days in jail for disturbing peace

Budaun News: शांति भंग करने के आरोप में पूर्व सभासद को 14 दिन की जेल

Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Former councillor sentenced to 14 days in jail for disturbing peace
बिसौली। जमीन के विवाद में आक्रोशित होकर टावर पर चढ़े पूर्व सभासद राजू कोहली के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला होली चौक निवासी राजू कोहली का वजीरगंज क्षेत्र स्थित एक भूखंड को लेकर वहां के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने उक्त जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया, जिसे हटाने के लिए राजू कोहली लगातार अधिकारियों के पास गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने हाईवे किनारे लगे एक ऊंचे टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। करीब 10 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे और उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। अंततः अधिकारियों के आश्वासन पर वह नीचे उतर आए। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच लिखित सहमति भी करा दी गई। प्रशासन ने टॉवर पर चढ़ने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी 15 सितंबर 2025 को राजू कोहली इसी तरह टावर पर चढ़ चुके हैं। बार-बार इस प्रकार की हरकत से जन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर तहसीलदार विजय शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान किया। इसके बाद एसडीएम राशि कृष्णा ने उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed