फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former BJP MLA lived together for 14 years, now refusing to accept wife

भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक 14 साल साथ रहे, अब पत्नी मानने से कर रहे इन्कार

Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

बिनावर से पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने अपनी पत्नी भाग्यश्री उर्फ राजेश्वरी के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया है।उन्होंने लिखाया है कि भाग्यश्री उनके घर आकर सहमति से साथ रहने लगी थी।पुलिस भी पूर्व विधायक का कहना मान रही है।

विज्ञापन
Former BJP MLA lived together for 14 years, now refusing to accept wife

विस्तार

बदायूं। बिनावर से पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने अपनी पत्नी भाग्यश्री उर्फ राजेश्वरी के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। इसमें उन्होंने भाग्यश्री को अपनी पत्नी मानने से ही इन्कार किया है। उन्होंने लिखाया है कि भाग्यश्री उनके घर आकर सहमति से साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

भाग्यश्री ने 20 जून को सिविल लाइंस थाने में भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, उनके भाई महेंद्र सिंह पटेल, बेटे रोहित, पुत्रवधू पिंकी राठौर और रामसेवक की बेटी बरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। भाग्यश्री का आरोप था कि उसके नाम एक मकान, एक कार, एक पिस्टल और दो स्कूटी थीं। यह सब छीनकर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया और उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। अब पूर्व विधायक रामसेवक पटेल ने भाग्यश्री के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया है।
विज्ञापन

रामसेवक का कहना है कि उनका मकान मधुवन कॉलोनी में है। इसकी कीमत साढ़े 28 लाख रुपये है। उनका बेटा और उसकी पत्नी अलग रहते थे। एक मित्र ने उन्हें राय दी थी कि एक गर्भवती महिला है, जो यहां आकर रह लेगी। इससे पूर्व विधायक का भी सहारा हो जाएगा। इस पर वह राजी हो गए। साल 2008 में भाग्यश्री उसके घर आकर रहने लगी। 27 जून, 2008 को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। रामसेवक का कहना है कि जब वह घर नहीं होते थे, तो आने वालों को भाग्यश्री खुद को उनकी पत्नी बताती थी, जबकि वह उनके साथ सहमति से रह रही थी। उन्होंने मकान का बैनामा राजेश्वरी के नाम कराया था। उसका भुगतान स्वयं उन्होंने किया था। ऐसे में वह मकान उनका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने मकान को लेकर न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। उस मकान को हमने खरीदा था। उसका भुगतान भी किया, लेकिन क्रेता के स्थान पर राजेश्वरी का नाम डलवा दिया गया। उन्होंने हमारे खिलाफ कई मामले दर्ज कराए हैं। अब यह न्यायालय का मामला है। न्यायालय में साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई होगी। - रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व विधायक

रामसेवक पटेल झूठ बोल रहे हैं। मेरी भी उनसे दूसरी शादी हुई है। मेरी एक बेटी है। वह बाहर रहकर पढ़ाई कर रही है। पूर्व विधायक उसके पिता हैं। जन्म प्रमाणपत्र पर उनका ही नाम लिखा है। वह पंद्रह साल की हो चुकी है। मेरा मकान, कार, पिस्टल और स्कूटी आदि सब छीन लिए हैं। पुलिस भी पूर्व विधायक का कहना मान रही है। अब मैं मुख्यमंत्री के सामने पेश होकर कार्रवाई की मांग करूंगी। - भाग्यश्री उर्फ राजेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed