{"_id":"697bbb362dc72fc52e00269c","slug":"following-protests-from-villagers-the-platform-was-removed-and-a-drain-will-be-constructed-soon-badaun-news-c-123-1-sbly1035-156062-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ग्रामीणों के विरोध पर चबूतरा हटवाया, जल्द बनेगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ग्रामीणों के विरोध पर चबूतरा हटवाया, जल्द बनेगा नाला
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज में विवादित चबूतरे के पास जुटे लोग। संवाद
उझानी। अब्दुल्लागंज गांव में एक व्यक्ति के मकान के सामने बने चबूतरे को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ गया। पुलिस ने मौके पर जुटे ग्रामीणों से वार्ता के बाद दोनों पक्ष की सहमति के चबूतरा हटवा दिया। इसी के साथ नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्य रास्ते के पास चबूतरा का निर्माण पिछले दिनों कराया गया था। दो दिन पहले गांव के ही ओमवीर सिंह, अर्जुन सिंह, जयकुमार और मोनू सिंह आदि ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। शिकायत के बाद भी बृहस्पतिवार सुबह तक चबूतरे को लेकर कोई नतीजा नहीं निकला तो कई ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए।
ग्रामीणों के विरोध की भनक लगते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चबूतरा बन जाने के बाद से नाला निर्माण का कार्य रुका पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने आरोपी गृहस्वामी से भी जानकारी की। गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने पास में एक भूखंड खरीदा है, जिसके बाद ही चबूतरा बनवाया गया। आरोप- प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने पैमाइश भी कराई। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति के बाद चबूतरा की ईंटों को उखाड़ लिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल भी बना रहा।
पुलिस चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि चबूतरा हटवा दिए जाने के बाद नाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नाला निर्माण ग्राम सभा की ओर कराया जाना है।