फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Follow the law and follow the path shown by Mohammad Saheb: Abid

कानून का पालन कर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलें : आबिद

Sun, 28 Sep 2025 09:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
Follow the law and follow the path shown by Mohammad Saheb: Abid
बदायूं। प्रदेश के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने प्रदेश में हाल के हालात को देखते हुए मुसलमान भाइयों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह एक सच्चे मुसलमान हैं और उनका मजहब उन्हें हर धर्म की इज्जत करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद कहना हर मुसलमान के लिए ईमान और विश्वास की बात है, क्योंकि पिछले 1500 वर्षों से मोहम्मद साहब दुनिया भर के मुसलमानों के आदर्श हैं। आबिद रजा ने कहा मैं भी बहुत फख्र से आई लव मोहम्मद कहता हूं और देश का संविधान मुझे इसकी इजाजत देता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहम्मद साहब से मुसलमानों का कितना गहरा लगाव और मोहब्बत है, यह किसी को साबित करने के लिए सड़कों पर भीड़ इकठ्ठा करने या जुलूस निकालने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भाई मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करें, मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा करें और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में मोहब्बत और इंसाफ की मिसाल कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed