{"_id":"62d707b701176a50b853c7ba","slug":"floud-badaun-news-bly4918976104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदनगर बछौरा गांव पर खतरा, तटबंधों पर भी कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदनगर बछौरा गांव पर खतरा, तटबंधों पर भी कटान
विज्ञापन
सहसवान के तटवर्ती इलाके में कटान करतीं गंगा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को भी मामूली कमी आई। इसके साथ ही गंगा ने तटवर्ती इलाकों में कटान तेज कर दिया है। दातागंज और सहसवान तहसील में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में जमा चुकी है। कटान के कारण दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा के गंगा में समाने का खतरा पैदा हो गया है। पिछले वर्ष भी गांव का काफी हिस्सा गंगा में समा चुका है।
मंगलवार को कछला में मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.36 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 162 मीटर पर है। सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान पर 161.88 और रविवार को जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 162.28 मीटर तक पहुंच गया था। मंगलवार को गंगा में नरौरा से 18445, बिजनौर से 31863 और हरिद्वार से 45762 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा, रैपुरा, ठकुरी नगला, कदम नगला, जटा, बेहटी, भखरी, कमलू नगला, चेतराम नगला, दियूरी नगला को दो दिन पहले ही बाढ़ ने घेर लिया था। अब यहां कटान हो रहा है। अहमदनगर बछौरा में हालात ज्यादा संवेदनशील होते जा रहे हैं। तहसील सहसवान तहसील के तटवर्ती टोटपुर करसरी, भकरौलिया, परशुराम नगला, नगला वीर सहाय, वरन नगला, तौफी नगला गांवों में तेजी से कटान हो रहा है।
सहसवान और दातागंज तहसील के 20 से ज्यादा गांवों में कटान के साथ तटबंधों पर भी हालात संवेदनशील हो रहे हैं। उसावां, उसहैत और गंगा-महावा तटबंधों के आस-पास भी गंगा कटान कर रही हैं। बाढ़ खंड की ओर से यहां कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-
अहमदनगर बछौरा पहुंची स्वास्थ्य टीम, हेल्थ कैंप लगाया
दातागंज। बाढ़ से घिरे और कटान से जूझ रहे दातागंज तहसील के गांव अहमदनगर बछौरा में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। गांव में हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवाओं का वितरण भी किया। मलेरिया विभाग की ओर से भी गांव में मच्छर और लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि, अभी गांव में संक्रामक बीमारियों जैसी कोई स्थिति नहीं है लेकिन बाढ़ का पानी भरा होने के कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
-
पहुंचीं डीएम, बाढ़ बचाव कार्य देखे
पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश, जिम्मेदारों को चेताया
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने मंगलवार को दातागंज तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव अहमदनगर बछौरा का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बाढ़ खंड की ओर से किए जा रहे बाढ़ बचाव कार्यों को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम दीपा रंजन मंगलवार दोपहर एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र, सहायक अभियंता नेशपाल सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहमदनगर बछौरा पहुंचीं। यहां गांव में कई दिन से कटान हो रहा है। बांध पर भी संवेदनशील हालात हैं। डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी बाढ़ बचाव कार्य लंबित हैं उनको प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। पशु पालन विभाग को बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को यह भी चेताया कि जन या पशु हानि होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वाथ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाने के निर्देश दिए।